छत्तीसगढ़ में RSS का होगा दो प्रांतों में बंटवारा? रायपुर-बिलासपुर बनेंगे अलग इकाई, जनवरी से लागू हो सकता है बदलाव

बिलासपुर/रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान संगठनात्मक बदलाव को लेकर अहम चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में संघ की वर्तमान प्रांत इकाई को दो हिस्सों में बांटने की संभावना पर मंथन किया गया है। इसके तहत रायपुर और बिलासपुर को अलग-अलग संगठनात्मक इकाइयों के रूप में विकसित किया जा सकता है। प्रस्तावित बदलाव जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रायपुर और बिलासपुर में अलग-अलग संगठनात्मक ढांचा डॉ. मोहन भागवत के 22 और 23 अक्टूबर के बिलासपुर प्रवास के दौरान संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ […]