भारतीय ज्ञान परंपरा और पत्रकारिता की चुनौतियों पर हुआ विमर्श

० भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा ​ ० ​वक्ताओं ने कहा—प्रौद्योगिकी और एआई के दौर में संस्कृति, सत्यता और विश्वसनीयता ही मीडिया का असली आधार ​रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्य अउ पत्रकारिता: आज के चुनौती-कली बर दिशा” विषय पर एकदिवसीय परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबुद्ध वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों को वर्तमान मीडिया परिदृश्य से जोड़ते हुए पत्रकारिता के समक्ष खड़ी चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श किया। ​कार्यक्रम के शुभारंभ में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने […]