मीडियामेट्रिक्स पर विश्व की पहली पुस्तक राज्यपाल को भेंट, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दयाल की अकादमिक पहल की सराहना

0 मास कम्युनिकेशन, गणित और सांख्यिकी का अनूठा संगम है पुस्तक, मीडिया रिसर्च को मिलेगा नया क्वांटिटेटिव फ्रेमवर्क रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका को कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने अपनी लिखित पुस्तक भेंट की। सेज प्रकाशन से प्रकाशित यह पुस्तक “मीडियामेट्रिक्स: एन इंट्रोडक्शन टू क्वांटिटेटिव रिसर्च इन मास कम्युनिकेशन” मीडिया अध्ययन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अकादमिक योगदान के रूप में सामने आई है। मीडिया रिसर्च में गणित और सांख्यिकी का इस्तेमाल पुस्तक में मास कम्युनिकेशन को गणित और सांख्यिकी से जोड़ते हुए मीडिया के प्रभाव को मापने और उसका विश्लेषण करने के […]

‘सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता से गढ़ें नया समाज’, KTU के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

रायपुर। शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने केटीयू, रायपुर का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण कियाl उन्होंने कम्युनिटी रेडियो, टीवी स्टूडियो, कंप्यूटर लैब, निर्माणाधीन आई एवं मीडिया शोध लैब, पुस्तकालय से काफी प्रेरित और प्रभावित हुए। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर भ्रमण के दौरान बस्तर के भानुप्रतापपुर के विद्यार्थियों ने कुलपति कक्ष में कुलपति प्रो. मनोज दयाल से संवाद किया। कुलपति प्रोफेसर दयाल ने छात्रों को पत्रकारिता एवं जनसंचार के गूढ़ मंत्रों से अवगत कराया। प्रो. दयाल ने छात्रों को नियमित समाचार पत्र, पत्रिका, रेडियो, टीवी, डिजिटल मीडिया आदि का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें शोध से पूर्व अनौपचारिक रूप से प्रत्यक्ष अवलोकन विधि […]

कुलपति डॉ. मनोज दयाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से की सौजन्य भेंट, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

  रायपुर। आवास एवं शहरी मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने सोमवार को बिलासपुर में सौजन्य भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। दोनों के बीच युवा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके सर्वांगीण विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। भेंट के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

हरेली पर एसएस वूमेन क्लब और नारी शक्ति संवाद का शुभारंभ, कुलपति बोले- राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के एस एस वूमेन क्लब और नारी शक्ति संवाद का शुभारंभ प्रो. डॉ. मनोज दयाल कुलपति ने किया। हरेली त्योहार के अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. दयाल ने शिक्षकों, स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाई। अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो दयाल ने कहा कि हमें विश्वविद्यालय को केवल एक देश नहीं, बल्कि एक राष्ट्र के रूप में विकसित करना है। राष्ट्र बनता है संस्कार, कर्तव्य एवं एकता से। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन भी करें। नारी शक्ति ही समाज की धुरी है। आप सामाजिक समरसता की संवाहक […]

भारतीय ज्ञान परंपरा और पत्रकारिता की चुनौतियों पर हुआ विमर्श

० भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा ​ ० ​वक्ताओं ने कहा—प्रौद्योगिकी और एआई के दौर में संस्कृति, सत्यता और विश्वसनीयता ही मीडिया का असली आधार ​रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्य अउ पत्रकारिता: आज के चुनौती-कली बर दिशा” विषय पर एकदिवसीय परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबुद्ध वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों को वर्तमान मीडिया परिदृश्य से जोड़ते हुए पत्रकारिता के समक्ष खड़ी चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श किया। ​कार्यक्रम के शुभारंभ में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने […]

पत्रकारिता में मौलिकता अनिवार्य तत्व- प्रो.दयाल

० कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का 22वीं स्थापना दिवस समारोह रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 22 वां स्थापना दिवस समारोह 16 अप्रैल गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के बतौर प्रो. रवि आर सक्सेना कुलपति, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री के सलाहकार और प्रभात मिश्र अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रहे। विश्वविद्यालय के स्वर्णिम उपलब्धियों पर कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रो. रवि आर सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता शब्दों को निखारने की कला है और यह समाज में छवि निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पत्रकारिता […]