छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में होगा सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दौरान नवा रायपुर अटल नगर के सेंध लेक क्षेत्र में आयोजित होने वाले सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में एयर शो की तैयारियों का जायजा लेते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था पर चर्चा की गई। अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने […]