Bihar Road Accident: अररिया में नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत; मृतकों में चार नाबालिग
अररिया: बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार छह लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए मरिया नदी में जा गिरी। हादसे में एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी मृतक सुपौल जिले के पीपरा क्षेत्र स्थित थुमहा गांव के रहने वाले थे। वे सिकटी के भपटीया में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। तीखे मोड़ पर बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी जानकारी के अनुसार, सुपौल जिले के पीपरा क्षेत्र के थुमहा गांव के कुछ […]



