जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 20 अप्रैल को होगी संयुक्त सुनवाई
रायपुर /दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी से जुड़े मामले को संयुक्त सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। यह सुनवाई 20 अप्रैल 2026 को होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 25 मार्च और 2 अप्रैल 2026 के फैसलों को एक साथ सुना जाएगा। अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा कर जानकारी दी कि उनके पक्ष में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी, विवेक तन्खा और सिद्धार्थ दवे ने प्रभावी तरीके से पक्ष रखा। उन्होंने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। जग्गी हत्याकांड में सजा का मामला साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में […]



