Big Breaking : जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को उम्रकैद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को दोषी ठहराया है। अदालत ने उन्हें हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला उस समय आया है जब इस मामले को लेकर वर्षों से कानूनी लड़ाई जारी थी। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के 2007 के फैसले को पलटते हुए कहा कि एक ही साक्ष्य के आधार पर कुछ आरोपियों को सजा देना और मुख्य आरोपी को बरी करना न्यायसंगत नहीं था। अब हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यह फैसला राजनीतिक रूप से […]

Breaking जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को झटका, 3 हफ्तों में करना होगा सरेंडर

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के बाद निर्देश दिया है कि उन्हें तीन हफ्तों के भीतर सरेंडर करना होगा।हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब अमित जोगी को निर्धारित समय सीमा के भीतर सरेंडर करना होगा। इसके बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज हो सकती है। क्या है पूरा मामला? यह मामला 4 जून 2003 को हुए राम अवतार जग्गी की हत्या से जुड़ा है। अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। पहले क्या हुआ था? ० साल 2007 में रायपुर की विशेष अदालत […]

जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, अब कल होगी अंतिम सुनवाई

० अमित जोगी की समय मांग खारिज, 20 साल पुराने केस में फैसला करीब बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब मामले में किसी तरह की देरी नहीं होगी। बुधवार को सुनवाई के दौरान अमित जोगी की ओर से अतिरिक्त समय की मांग की गई, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि मामले की अंतिम सुनवाई अब कल ही होगी। क्या है पूरा मामला? 4 जून 2003 को राम अवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। मामले में […]