जहरीली शराब से बुंदेलखंड में हाहाकार : 28 मौतों की खबर, 90 मरीज अस्पताल में; 5 वेंटिलेटर पर
बंडा/सागर। बुंदेलखंड के बंडा और आसपास के इलाकों में कथित नकली और जहरीली शराब का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस त्रासदी में अब तक 28 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि प्रशासन ने फिलहाल 15 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। दूसरी ओर अस्पतालों में लगातार पहुंच रहे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। BMC में कोविड जैसे इंतजाम, 90 मरीजों का इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में करीब 90 मरीजों का उपचार चल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने कोविड काल की तरह अतिरिक्त व्यवस्थाएं लागू की हैं। आईसीयू में भर्ती 9 मरीजों […]



