त्विषा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड, पासपोर्ट जब्त करने के आदेश

  ० भोपाल जिला कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस रिमांड मंजूर, जबलपुर में सरेंडर की कोशिश के बाद हिरासत में लिया गया था आरोपी भोपाल। त्विषा शर्मा मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस की मांग पर समर्थ सिंह की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। साथ ही त्विषा के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर अदालत ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। पुलिस द्वारा अदालत में बताया गया कि आरोपी से मामले के विभिन्न पहलुओं, आरोपों और जांच से जुड़े बिंदुओं पर गहन पूछताछ की आवश्यकता […]

त्विषा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर होगा दोबारा पोस्टमार्टम, दिल्ली AIIMS की टीम करेगी जांच

  जबलपुर। जबलपुर हाईकोर्ट ने त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि शव किसे सौंपा जाएगा। भोपाल AIIMS की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं था परिवार इससे पहले भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली त्विषा शर्मा की मौत के मामले में परिवार ने भोपाल AIIMS में हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। परिवार का आरोप था कि रिपोर्ट पूरी तरह […]

BREAKING: राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, एसी कोच धू-धू कर जले, यात्रियों में मची चीख-पुकार

कोटा। कोटा रेल मंडल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अल सुबह त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा मंडल के विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिचा स्टेशनों के बीच हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने ट्रेन के थर्ड एसी और एसएलआर कोच को अपनी चपेट में ले लिया। ‘कोटा से रवाना की गई राहत ट्रेन’ कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन को कोटा से तुरंत रवाना कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री […]

बरगी जलाशय क्रूज हादसा:सीएम मोहन यादव ने लिया एक्शन, कई अधिकारी और कर्मचारी हटाए गए

जबलपुर। बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। हादसे की जांच के बाद क्रूज संचालन से जुड़े तीन कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इनमें क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र शामिल हैं। प्रबंधन स्तर पर भी कार्रवाई लापरवाही के आरोप में होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित कर दिया गया है।वहीं रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। […]

बरगी डैम हादसा—मां-बेटे का दर्दनाक मंजर देख दहल उठा दिल, थम गई सांसें, मगर मां की बाहों से जुदा न हो सका मासूम

जबलपुर। Bargi Dam से सामने आई एक तस्वीर ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। लाइफ जैकेट पहने एक मां और उसके सीने से लिपटा मासूम बेटा—दोनों के शव जब पानी से बाहर निकाले गए, तो यह दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि ममता की वह आखिरी तस्वीर है, जो मौत के बाद भी जिंदा रही। मां आखिरी सांस तक अपने बच्चे को सीने से लगाए रही। अथाह पानी और तेज लहरों के बीच भी दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सामने आया राहत-बचाव टीम के 4-5 सदस्य सुबह के समय कड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटे के […]

Breaking News : जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 शव बरामद, कई लापता, SDRF का रेस्क्यू जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के बरगी डैम में गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के बीच बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से भरा एक क्रूज खमरिया टापू के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से डूब गया। जानकारी के अनुसार, क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं करीब 18 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और State Disaster Response Force की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा […]

नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे 5 लोगों की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई टवेरा ,कई घायल

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। माखननगर के आंचलखेड़ा गांव के पास नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर यह हादसा रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक, महेंद्रवाड़ी और माखननगर के रहने वाले लोग बुधनी से एक शादी समारोह में शामिल होकर टवेरा गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग के समय टवेरा अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली के साइड में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टवेरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो […]