CG Accident : हाईवे पर अचानक सामने आई गाय, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा दुर्घटनाग्रस्त; बाल-बाल बचीं सत्यलता मिरी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी एक बार फिर हादसे की वजह बनी है। सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी की इनोवा कार गाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सत्यलता मिरी बाल-बाल बचीं, हालांकि उन्हें और उनके ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए। रायपुर आते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, सत्यलता मिरी अपनी इनोवा कार (CG 04 QG 8506) से नेशनल हाईवे के रास्ते रायपुर आ रही थीं। करीब दोपहर 12 बजे सिमगा के पास अचानक एक गाय सड़क […]