देवउठनी एकादशी 2026: आज इस शुभ मुहूर्त में जगाएं भगवान विष्णु, जानें पूजा विधि और मंत्र

कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी का पर्व आज मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागृत होते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त होता है। यही वजह है कि सनातन परंपरा में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु को विधि-विधान से जगाने और उनकी पूजा करने की परंपरा है। कई स्थानों पर श्रीहरि को सुसज्जित आसन या रथ पर विराजमान कर नगर अथवा मोहल्ले में भ्रमण भी कराया जाता है। मान्यता है कि ऐसा […]