Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya: आज छठ महापर्व पर डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें सूर्यास्त का समय और सूर्यदेव के शक्तिशाली मंत्र
Chhath Puja 2026: लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। 15 नवंबर, रविवार को कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि पर छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। नहाय-खाय और खरना के बाद आज व्रती महिलाएं 36 घंटे के निर्जला व्रत का पालन करते हुए परिवार के साथ छठ घाटों पर पहुंचेंगी। वहां नदी, तालाब और जलाशयों में खड़े होकर डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। शाम होते ही घाटों पर छठ गीतों और भक्ति के माहौल के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। मान्यता है कि छठी मैया की पूजा संतान की सुख-समृद्धि और सूर्यदेव की आराधना आरोग्य, दीर्घायु […]


