जिंदल स्टील में बड़े स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन, विद्या रतन शर्मा फिर बने प्रबंध निदेशक
० बोर्ड ने MD समेत CFO, COO और HR प्रमुख की नियुक्ति को दी मंजूरी, कंपनी ने नई नेतृत्व टीम का किया ऐलान नई दिल्ली। उद्योगपति नवीन जिंदल की अगुवाई वाली जिंदल स्टील लिमिटेड ने शीर्ष प्रबंधन में बड़े बदलाव करते हुए कई अहम नियुक्तियों की घोषणा की है। निदेशक मंडल की बैठक में विद्या रतन शर्मा को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक एवं प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त करने को मंजूरी दी गई है। उनकी नियुक्ति 24 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। विद्या रतन शर्मा इससे पहले वर्ष 2019 से 2022 तक प्रबंध निदेशक तथा 2010 से 2014 तक डिप्टी एमडी एवं सीईओ के रूप में कंपनी […]



