सागर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर, 4 लोगों की मौत; 5 गंभीर घायल
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। गोपालपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे सभी जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार में सवार सभी लोग अमावस्या के अवसर पर नर्मदा स्नान […]



