CG Accident News: मनेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर इमली गोलाई के पास तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, दो युवतियां और एक युवक बाइक से अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इमली गोलाई के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ […]



