अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP से मारपीट; कार में भी तोड़फोड़, 6 हिरासत में
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान रास्ता खाली कराने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि जुलूस में शामिल युवकों ने ट्रेनी डीएसपी और दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों ने उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की और शीशे चकनाचूर कर दिए। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। रास्ता मांगने पर शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, घटना 24 सितंबर की रात करीब 10 बजे मणिपुर थाना क्षेत्र में कंठी और जगदीशपुर के बीच हुई। ट्रेनी डीएसपी […]



