Korba Elephant Attack: हाथियों को भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर भड़का गजराज, ट्रैक्टर को पैरों तले रौंदा, VIDEO वायरल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों के झुंड को खदेड़ने की कोशिश ग्रामीणों के लिए भारी पड़ गई। जंगल में मौजूद हाथियों को ट्रैक्टर से भगाने पहुंचे ग्रामीणों का सामना एक गुस्साए हाथी से हो गया। हाथी ने अचानक ट्रैक्टर पर हमला बोल दिया और उसे सूंड व पैरों से बुरी तरह कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के आक्रामक तेवर देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। किसी तरह लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जंगल में डेरा जमाए बैठे हैं 11 हाथी मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा जंगल की है। […]