CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड पर लगा ब्रेक; पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ सकता है रात का तापमान
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम के रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, जिससे सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा था। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं की दिशा बदलने लगी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला फिलहाल थमता नजर आ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अंबिकापुर में सबसे कम 11.5 डिग्री तापमान दर्ज पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मौसम में खास बदलाव देखने को मिला। अंबिकापुर में […]



