तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने के मामले में CM विजय सख्त, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट समेत 18 कर्मचारी निलंबित
फर्जी मेडिकल इमरजेंसी का नाटक कर जेल कर्मचारियों को बनाया था बंधक, सभी कैदी दोबारा गिरफ्तार; राज्य की सभी जेलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश तमिलनाडु। थेनी जिले की उप-जेल से 17 कैदियों के फरार होने के मामले में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कड़ा रुख अपनाया है। जेल की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट समेत जेलर और 17 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राज्य की सभी जेलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने और निगरानी तंत्र मजबूत करने को कहा है। मेडिकल इमरजेंसी का नाटक कर हुए फरार मामला 26 अक्टूबर […]



