तमिलनाडु के CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड वॉक के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर करीब पहुंचा अज्ञात व्यक्ति; पुलिस ने दबोचा
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सुरक्षा में शुक्रवार को बड़ी चूक सामने आई। चेन्नई के कोलाथुर इलाके में मुख्यमंत्री के अचानक रोड वॉक के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर तेजी से उनकी तरफ बढ़ने लगा। इस अप्रत्याशित घटना से मुख्यमंत्री के आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के वक्त मुख्यमंत्री बाल दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अचानक काफिले से उतरे और लोगों के बीच करने लगे रोड वॉक दरअसल, शुक्रवार […]



