CG News: तीज मिलन समारोह में CM साय बोले- माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

  रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की माताओं-बहनों को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से परिवार मजबूत होगा और प्रदेश के विकास को भी नई गति मिलेगी। महतारी वंदन योजना से 68 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक संबल मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनी है। योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं के […]