दिल्ली : एक दर्जन से अधिक झुग्गियों में लगी आग, दो लोगों की हुई मौत; दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

दिल्ली। रोहिणी सेक्टर 17 स्थित एक झुग्गी में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आस पास मौजूद करीब एक दर्जन से अधिक झुग्गियों को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। तलाशी के दौरान दो शव बरामद किए गए है, अभी तलाशी अभियान जारी है। स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। आईटीओ के पास जंगल में लगी आग राष्ट्रीय राजधानी के शकरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीओ के पास जंगल में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के […]

दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा : इमारत ढहने से चार लोगों की मौत, CM रेखा गुप्ता ने दिए कार्रवाई करने के निर्देश

दिल्ली। दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत ढह गई, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, बचाव अभियान में 14 लोगों को बचाया गया है। मलबे के नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ मिला, जो जीवित है। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, प्रशासन और पुलिस के करीब 100 लोग बचाव कार्य में लगे हैं। करीब 150 लोग स्थानीय हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश मुस्तफाबाद में हुई दर्दनाक घटना को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं और उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की निर्देश दिया है। […]