CG News: दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा! दुर्ग से निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के बीच 3-3 फेरे लगाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त यात्रा सुविधा बिलासपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी और कंफर्म बर्थ की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। नवंबर में इन तारीखों पर चलेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, ट्रेन का संचालन नवंबर 2026 में किया जाएगा। गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल: दुर्ग से रविवार, 1, 8 और 15 नवंबर को […]