दीपावली पर मेकाहारा अलर्ट, 8 और 9 नवंबर को ओपीडी रहेगी बंद; इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

रायपुर। दीपावली के मद्देनजर राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक को इमरजेंसी सेवाओं के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी विभागों को आवश्यक दवाइयों, इंजेक्शन और जीवनरक्षक मेडिकल उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने और इलाज में किसी तरह की देरी नहीं होने देने पर जोर दिया […]