Bastar Dussehra Accident: बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा, विजय रथ के पहिए से कुचलकर एक की मौत, दूसरे का पैर कटा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा में भीतर रैनी की रस्म से पहले दर्दनाक हादसा हो गया। आठ चक्कों वाले विजय रथ के पहिए की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति का पैर कट गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विजय रथ की गतिविधियां रोक दी गईं। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। भीतर रैनी की रस्म से पहले हादसा जानकारी के मुताबिक, बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण […]