CG News: राजनांदगांव में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रकों से 595 क्विंटल धान जब्त; मचा हड़कंप

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के बीच अवैध धान परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पाटेकोरा बैरियर पर जांच के दौरान धान से लदे दो ट्रक पकड़े गए। दोनों वाहनों से कुल 595 क्विंटल धान बरामद किया गया है। प्रशासन ने ट्रकों समेत धान को जब्त कर लिया है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान पकड़े गए दो ट्रक जानकारी के अनुसार, कलेक्टर ने पाटेकोरा बैरियर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एसडीएम और खाद्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जांच के दौरान बैरियर पर अवैध रूप से […]