CG News: रायपुर पहुंची वायुसेना की ‘सारंग’ टीम, दो महिला पायलट भी दिखाएंगी आसमानी शौर्य; CM साय ने किया स्वागत
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर नवा रायपुर में होने वाले भव्य हेलीकॉप्टर एयर शो के लिए भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम रायपुर पहुंच गई है। टीम के पांच जांबाज पायलट 2 नवंबर को सेंध लेक क्षेत्र में आसमान में अपने अद्भुत करतब दिखाएंगे। खास बात यह है कि टीम में दो महिला पायलट भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में टीम का स्वागत किया और उनके साहस, कौशल तथा अनुशासन की सराहना की। दो महिला पायलटों के साहस को CM साय ने सराहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सारंग टीम में शामिल स्क्वाड्रन लीडर अंकिता और स्क्वाड्रन लीडर अक्षया का विशेष उल्लेख करते हुए […]



