Bijapur Naxal News: जमीन के नीचे छिपा था नक्सलियों का हथियार डंप, AK-47 समेत 4 हथियार और 76 जिंदा कारतूस बरामद

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ क्षेत्र के उतला जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का हथियार डंप बरामद किया है। डंप से AK-47 समेत 4 हथियार, मैगजीन और 76 जिंदा कारतूस मिले हैं। सर्चिंग के दौरान जमीन के नीचे मिला डंप पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सूचना के आधार पर भैरमगढ़ थाना पुलिस और डीआरजी की टीम को उतला गांव के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान […]