नक्सल विरोधी अभियान में जवानों को बड़ी कामयाबी, जंगल में छिपाकर रखे गए 50 BGL सेल मिले
Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के छिपाए विस्फोटक सामग्री के डंप का खुलासा किया है। तलाशी के दौरान मौके से 50 नग बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम होने की बात सामने आई है। खुफिया सूचना पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन जानकारी के मुताबिक, खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। इसमें थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ की पुलिस टीम और केंद्रीय […]



