नम्रता सिंह जैन के ST प्रमाण पत्र विवाद में बड़ा फैसला, उच्च स्तरीय समिति ने गोंड जाति के दावे को माना सही
मोहला-मानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन के अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद पर अब स्थिति साफ हो गई है। लंबे समय तक चली जांच, दस्तावेजों के परीक्षण और संबंधित पक्षों की सुनवाई के बाद उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने नम्रता सिंह जैन के गोंड अनुसूचित जनजाति के दावे को सही माना है। नम्रता सिंह जैन के जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायतकर्ताओं ने सवाल उठाते हुए उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि, दस्तावेजों और सरकारी रिकॉर्ड की जांच की मांग की थी। मामला उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति के समक्ष पहुंचा, जहां संबंधित दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच के बाद समिति […]



