75 दिनों तक चला विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा संपन्न, नम आंखों से दी गई मावली माता की डोली को विदाई

  जगदलपुर। बस्तर की आस्था, परंपरा और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व आज अपनी अंतिम रस्म के साथ संपन्न हो गया। 75 दिनों तक चले इस ऐतिहासिक उत्सव का समापन जगदलपुर के गीदम रोड स्थित जिया डेरा मंदिर में मावली माता की डोली विदाई के साथ हुआ। पूजा-अर्चना, विशाल कलश यात्रा और गाजे-बाजे के बीच माता की डोली को विदा किया गया। इस भावुक पल का साक्षी बनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और नम आंखों से माता को विदाई दी। गाजे-बाजे और कलश यात्रा के साथ हुई अंतिम रस्म बस्तर दशहरा की अंतिम रस्म के दौरान बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव, माटी पुजारी और […]