Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, खुद को पुलिसकर्मी बताकर बनाया निशाना; एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी सोमवार शाम अपने 17 वर्षीय नाबालिग दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। इसके बाद दोनों पास के आस्था कुंज पार्क की ओर चले गए। वहां तीन युवकों ने कथित तौर पर खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों को धमकाने के बाद किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाया पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है। मंदिर में दर्शन के बाद किशोरी और उसका दोस्त आस्था कुंज पार्क पहुंचे थे। इसी दौरान करीब 25 से 30 वर्ष […]



