Sports News : जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध चुने गए; बोर्ड ने जताया भरोसा
डिजिटल डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में एक बार फिर जय शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताया गया है। उन्हें लगातार दूसरी बार ICC का चेयरमैन चुना गया है। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित ICC बोर्ड की बैठक में निदेशकों के प्रस्ताव के बाद उनके दूसरे कार्यकाल पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। जय शाह निर्विरोध इस पद पर चुने गए। उनके दोबारा चयन को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब क्रिकेट का वैश्विक स्तर पर विस्तार हो रहा है और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की तैयारियां चल रही हैं। क्रिकेट के वैश्विक विस्तार पर रहेगा जोर ICC बोर्ड ने जय शाह के […]



