नीमराना में भीषण अग्निकांड: कबाड़ गोदाम में लगी आग, दो मासूमों समेत 4 की दर्दनाक मौत

बहरोड़। बहरोड़/नीमराना के औद्योगिक क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। मोहलडिया गांव स्थित एक निजी कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और दो मासूम बच्चियां शामिल हैं। कुछ ही मिनटों में विकराल हुई आग जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय गोदाम में अचानक आग लग गई। प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन मौके पर पहुंचा घटना की सूचना मिलते ही खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर अपर्णा […]