CG Accident Breaking : नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 की मौत, 3 घायल

  कांकेर।कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज कांकेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही निखिल राखेचा भी मौके पर […]