CG Accident Breaking : दुर्ग में भीषण सड़क हादसा: स्कूटी ट्रैक्टर से टकराई, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, एक मासूम घायल
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत कुल 5 लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल एक वर्षीय बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाईवे किनारे खड़ा था ट्रैक्टर […]



