Kanker News: नक्सल मुक्त घोषित होने के बाद कांकेर में खदान की मशीनों में आग, ‘लाल सलाम’ वाले पर्चे मिले; नक्सली कनेक्शन की जांच
भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ में 31 मार्च 2026 को नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद कांकेर जिले में खदान की मशीनों में आग लगाने और मौके से ‘लाल सलाम’ लिखे पर्चे मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोहत्तर थाना क्षेत्र के ग्राम चेमल स्थित पुष्प स्टील लिमिटेड की लौह अयस्क खदान में अज्ञात लोगों ने रात के समय खड़ी मशीनों में आग लगा दी। घटना में तीन पोकलेन मशीनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके से मिले दो पर्चों में खदान को नियमित रूप से संचालित करने और एक सप्ताह के भीतर मांगें मानने की बात लिखी होने की जानकारी सामने आई है। […]



