Noida School Bomb Threat: नोएडा के करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसरों की जांच शुरू कर दी, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा […]