नोएडा में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन: 5 वाहन फूंके, पुलिस की गाड़ी भी आग के हवाले; दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हाई अलर्ट
नई दिल्ली/नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को अचानक उग्र हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो गाड़ियों समेत कुल पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कई स्थानों पर पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। प्रदर्शन के बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट पर आ गई है और दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के हजारों श्रमिक लंबे समय से लंबित वेतन संशोधन की मांग को लेकर इकट्ठा हुए थे। शुरुआत में यह प्रदर्शन […]



