योगी आदित्यनाथ ने नम आंखों से मां को दी विदाई, पंचूर से हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा
लखनऊ/पंचूर: मां के जाने का दुख कितना गहरा होता है, यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भावुक तस्वीरों में साफ नजर आया। मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन करते समय योगी अपने आंसू नहीं रोक सके। उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इसके बाद पार्थिव शरीर के साथ अंतिम यात्रा उत्तराखंड के पंचूर गांव से हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। सीएम योगी की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव […]



