तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा रहेगा परिवार के पास, संग्रहालय को देने से किया इनकार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमूल्य धरोहर और पद्म विभूषण से सम्मानित दिवंगत पंडवानी गायिका तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा अब किसी संग्रहालय की शोभा नहीं बढ़ाएगा। परिवार ने स्पष्ट कर दिया है कि यह तंबूरा उनकी विरासत का अभिन्न हिस्सा है और इसे घर में ही सुरक्षित रखा जाएगा। हाल ही में संस्कृति विभाग की टीम गनियारी स्थित कौशल्या निवास पहुंची थी। विभाग ने तंबूरे को संग्रहालय में संरक्षित करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन परिवार ने विनम्रता के साथ इसे अस्वीकार कर दिया। तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने कहा कि यह तंबूरा सिर्फ एक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, साधना और छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा […]



