राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ के 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, पत्रकारिता से लेकर कला-साहित्य और खेल क्षेत्र की हस्तियों का सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2026 के अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान किया। इस वर्ष शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी के डुमन लाल ध्रुव और गुण्डाधुर सम्मान कोरबा की संजू देवी को प्रदान किया गया है। पत्रकारिता, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा, कृषि, खेल, चिकित्सा, विधि और ग्रामीण पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुल 36 पुरस्कारों की घोषणा की गई है। राज्य अलंकरण पुरस्कारों की […]