International News: कोकीन के नशे में सड़क पर बेसुध मिलीं शाही परिवार से जुड़ी महिला, पास भटक रहा था 3 साल का बेटा; ब्रिटिश कोर्ट ने सुनाई सजा
लंदन। ब्रिटेन में अबू धाबी के शाही परिवार से जुड़ी 32 वर्षीय महराह अल नाहयान को बच्चे की उपेक्षा के मामले में अदालत ने दो साल के कम्युनिटी ऑर्डर की सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कोकीन के अत्यधिक सेवन के बाद पश्चिमी लंदन की एक सड़क पर बेसुध पाया गया था। उस समय उनका तीन वर्षीय बेटा भी उनके साथ था, जो बिना जूतों के सड़क पर भटक रहा था। राहगीरों ने बच्चे को संभावित हादसे से बचाया। सड़क पर बेसुध मिलीं महराह, साथ था मासूम बेटा रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिमी लंदन में राहगीरों ने महराह को एक रेलिंग के सहारे बेहोशी की हालत में देखा। उनके […]



