ASEAN-India Summit: पीएम मोदी बोले- भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से जुड़े, साझेदारी को मिलेगी नई दिशा
नई दिल्ली/मनीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए वैश्विक चुनौतियों के बीच शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने लगातार कई संकटों का सामना किया है। ऐसे समय में दुनिया को सबसे अधिक शांतिपूर्ण और स्थिर माहौल की आवश्यकता है। इस वर्ष की थीम ‘हम सब मिलकर अपने भविष्य की राह तय करें’ मौजूदा परिस्थितियों में विशेष महत्व रखती है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में आसियान कम्युनिटी विजन 2045 और विकसित भारत 2047 दोनों ही हमारी साझा आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भारत और […]



