पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, बिलासपुर-बड़े बचेली और दंतेवाड़ा भी पुरस्कार के लिए चयनित
० स्ट्रीट वेंडर्स के आर्थिक सशक्तीकरण और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मिली राष्ट्रीय पहचान, 20 नवंबर को दिल्ली में होगा सम्मान समारोह नई दिल्ली। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और शहरी पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य को प्रतिष्ठित पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 के लिए चयनित किया है। राज्य के साथ बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा नगरीय निकायों को भी इस योजना के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव ईशा […]



