Bhilai Steel Plant Accident: ब्लास्ट फर्नेस-6 में बड़ा हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका कर्मी की मौत
दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस-6 के यांत्रिकी विभाग में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खराबी की जांच के दौरान अचानक चली पुशर कार की चपेट में आने से एक ठेका कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 47 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है। वह मेसर्स सहिकॉन इंजीनियरिंग एंड ट्रेडिंग में एसएसडब्ल्यू के पद पर ‘ए’ शिफ्ट में कार्यरत था। पुशर कार-2 में आई थी खराबी जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ब्लास्ट फर्नेस-6 की पुशर कार-2 में खराबी की सूचना ऑपरेशन शिफ्ट प्रभारी ने […]



