भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर सुनवाई पूरी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की अदालत ने पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय और विधायक देवेंद्र यादव, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब हाईकोर्ट के अंतिम आदेश से तय होगा कि देवेंद्र यादव का निर्वाचन वैध है या नहीं। 2024 में प्रेम प्रकाश पांडेय ने दायर की थी याचिका दरअसल, भिलाई के पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय ने वर्ष 2024 में हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि विधानसभा चुनाव […]



