IGKV में फिर रद्द हुई परीक्षा, पेपर लीक के आरोप के बाद ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ का पेपर निरस्त; सितंबर में दोबारा होगी परीक्षा

  रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक से जुड़े मामलों के बीच बुधवार को एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। बीएससी कृषि प्रथम वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर की ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ (APB 5121) परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा 19 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सर्कुलर में परीक्षा निरस्त करने की वजह ‘प्रशासनिक कारण’ बताई गई है। अब यह परीक्षा सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा से 5 घंटे पहले वायरल हुई थी PDF जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त को सुबह 10 बजे होने वाली परीक्षा से करीब 5 घंटे पहले प्रश्नपत्र की […]