IGKV हॉस्टल में गिरी छत, छात्र गंभीर घायल… NSUI का उग्र प्रदर्शन, कुलपति की गाड़ी के सामने लेटे छात्र
० छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप, हॉस्टलों के सुरक्षा ऑडिट और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के छात्रावास में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। हॉस्टल के एक कमरे की छत का हिस्सा अचानक गिरने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में टांके लगाए गए। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के विरोध में NSUI के प्रदेश सचिव महताब हुसैन के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। […]



