PM मोदी का बड़ा ऐलान: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री, X पोस्ट में कही ये बात

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचेंगे। उन्होंने बस्तर में दिवाली मनाने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस बस्तर में कभी नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।” पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद बस्तर में दिवाली मनाने को लेकर […]